फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा जंक्शन पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में चलने लगी गोलियां, यात्रियों में दहशत; सच जानकर उड़े होश

Sun, 04 Aug 2024 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े गोलियां चलने लगी। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। सच जानकर लोगों के होश उड़ गए। जीआरपी ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जीआरपी टीम ने तत्काल घेराबंदी की। सूझबूझ से किसी यात्री को चोट पहुंचे बिना बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस पर 15 इनाम घोषित था।  

विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों की भीड़ थी। इसी समय जीआरपी टीम को सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी बदमाश सत्य प्रकाश पुत्र रामबाबू, निवासी नगला छत्ती, थाना फरह मौजूद है। उसके पास अवैध असलाह है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आगरा एंड पर मौजूद है। 

सूचना पर जीआरपी टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घिरता देख बदमाश ने भागते हुए जीआरपी टीम पर गोली चला दी। बदमाश के हमले से पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घेराबंदी कर आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और जमीन पर गिरा खाली खोखा बरामद किया है। 
 

आरोपी के पास से बरामद बैग से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं। ये जेवर आरोपी ने ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों से चुराए थे। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी सत्य प्रकाश ने 14 फरवरी 2024 को आंध्र एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महाराष्ट्र निवासी महिला यात्री प्रीति का बैग चुराया था। 17 मार्च 2024 को गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेन में मेरठ की रहने वाली प्रीति यादव का बैग चुराया था। दोनों वारदातों के मुकदमे जीआरपी थाने में दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे

बदमाश सत्य प्रकाश के खिलाफ चोरी, लूट समेत अन्य आपराधिक वारदातों के 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह लगातार ट्रेनों में सक्रिय रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। जीआरपी और रेल यात्रियों के लिए लंबे समय से सिर दर्द बना हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई गौरव शर्मा, एसआई शिवपाल सिंह और सर्विलांस प्रभारी अमित कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें