फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में हुआ ऐसा कांड: गुस्से में दोनों दूल्हे कटार लेकर दौड़े, ये देख बिफर गईं दुल्हनें; तोड़ दी शादी

Thu, 23 Jan 2025 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के बाजना में दो दूल्हों की एक साथ बरात आई। सात फेरों की तैयारी से पहले बराती खाना खा रहे थे। इस दौरान तंदूर की रोटी को लेकर घराती-बरातियों में मारपीट हो गई। ये देख दूल्हे को गुस्सा आ गया और उसने कटार निकालकर दुल्हन के भाई पर हमला कर दिया। 
 
विज्ञापन
दोनों पक्षों में होती पंचायत - फोटो : दोनों पक्षों में होती पंचायत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बाजना में शादी समारोह में तंदूर पर रोटी लेने की होड़ में बात बिगड़ गई। देखते ही देखते घराती और बरातियों में लात-घूंसे और प्लेट-कुर्सियां फिंकने लगीं। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। झगड़े के बाद दुल्हनों ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर बरात लौट गई।
विज्ञापन




 

थाना नौहझील के कस्बा बाजना निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी थाना हसनपुर के एक गांव के दो युवकों से तय की थी। मंगलवार रात बाजना स्थित एक फॉर्म हाउस में दूल्हे बैंड बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचे। बराती और घराती खाना खा रहे थे।

इसी दौरान एक बराती हाथ में प्लेट लेकर तंदूर की रोटी लेने पहुंचा। वहां भीड़ को देख अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। दुल्हन पक्ष के किसी व्यक्ति ने कहा कि, आराम से खाओ तंदूर की रोटी में समय लगेगा। इसी बात पर बराती भड़क गया और सब्जी की प्लेट उस पर उड़ेल दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।


 

आरोप है दुल्हन का भाई समझाने पहुंचा तो दूल्हे ने अपनी कटार निकाल कर घरातियों पर हमला कर दिया। इसी समय मैरिज होम पहुंचीं दुल्हनों ने भाई को देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद जब दूल्हे फेरे लेने के लिए मंडप में पहुंचे तो दुल्हनों ने शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि, जो लोग हमारे ही गांव में भाई को पीट सकते हैं, वे शादी के बाद उन्हें भी जान से मार सकते हैं।

 
विज्ञापन

तीन घंटे चली पंचायत
दुल्हनों के शादी से इनकार के बाद मैरिज होम में तीन घंटे तक पंचायत चली। दोनों पक्षों से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। कस्बे, हसनपुर, हरियाणा पाल के दर्जनों पंचों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला। बरात को बिना दुल्हनों के लौटना पड़ा। लोगों में चर्चा है कि शराब पीने के कारण यह स्थिति बनी। मजदूर लड़कियों के पिता ने साहूकारों से कर्ज लेकर शादी की व्यवस्था की थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और उत्पात करने वालों को मौके से भगा दिया था। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें