फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेरोजगार पति की ऐसी हरकतें...बर्दाश्त न कर सकी विवाहिता, शादी के 20 साल बाद उठाया ऐसा कदम, मचा कोहराम

Fri, 31 Jan 2025 02:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के 20 साल बाद एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि पति बेराजगार है, जिसकी वजह से घर में आए दिन झगड़े होते रहते थे। इसी से तंग विवाहिता ने ये कदम उठाया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने गृहक्लेश से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। बृहस्पतिवार की तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

विज्ञापन


छाता थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि इगलास के गांव चिंता का बांस निवासी लता सारस्वत (40) ने बुधवार शाम गृहक्लेश से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह विवाहिता को लेकर छाता के केडी अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पर विवाहिता के पिता हाथरस के थाना सादाबाद के गांव मई निवासी श्याम बाबू ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी लता का 20 साल पहले मनोज सारस्वत के साथ विवाह किया था। जब विवाह किया था उस समय मनोज पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


वर्तमान में वह कोई काम धंधा नहीं कर रहा था। इस बात को लेकर घर में क्लेश होता था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। बेटी ने किस बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मौत की जानकारी होने के बाद भी पति पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं आया है। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें