फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क हादसे में बाबा और नाती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाबा और नाती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक से कल्याण करोति नेत्र चिकित्सालय जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन

घटना मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित कल्याण करोति अस्पताल के समीप की है। मृतकों की शिनाख्त मथुरा के सौंख रोड़, हनुमान नगर निवासी मेघश्याम (70) व कुशलपाल के पुत्र बसंत (13) के रूप में हुई है। वृद्ध मेघश्याम अपनी आंख की जांच कराने के लिए नाती बसंत के साथ बाइक से कल्याण करोति अस्पताल आए थे। जैसे ही वे अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें