फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मूल गर्भगृह स्थल पर बने भव्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कृपा धाम में संत गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में शरद महोत्सव मनाया गया। इसमें देशभर महोत्सव के समापन सत्र में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस के मुख्य हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने भक्तों के समक्ष ऐलान किया कि मूल गर्भगृह स्थल पर पुनः भगवान श्रीकृष्ण का भव्य-दिव्य मंदिर का निर्माण होकर रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए वह न्यायालय से लेकर देश के कोने-कोने में हिंदुओं के बीच जाकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं, ताकि वर्ष 1670 में औरंगजेब द्वारा मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराए जाने से जुड़े इतिहास के इस काले अध्याय को मिटाया जा सके। उन्होंने दोहराया कि भगवान श्रीकृष्ण का पावन जन्म मथुरा में हुआ था, इस सत्य को पूरी दुनिया जानती है। जिस स्थान पर भगवान का प्राकट्य हुआ, वहां बने प्राचीन भव्य मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाए जाने के पुख्ता प्रमाण उनके पास हैं, जिन्हें उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण कृपा परिवार ने हिंदू पक्षकार का की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
इस अवसर पर भानुपीठ के पीठाधीश्वर, संत विवेक मुनि, भगवताचार्य संजीव कृष्ण शास्त्री, वासुदेव कृष्ण शास्त्री, पूर्णिमा दीदी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, फिल्म डायरेक्टर विजय पाल सिंह और मनोज चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-
आज निकलेगी दीप ज्योति यात्रा
सोमवार को शाम छह बजे नगर में घर-घर संकल्प दीप जलाओ, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराओ अभियान के तहत संकल्प दीप ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रेम मंदिर से प्रारंभ होकर इस्कॉन मंदिर तक पहुंचेगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें