फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धूमधाम से निकली श्रीराम बरात

विज्ञापन
श्री सदर बाजार रामलीला कमेटी के तत्वाधान में निकली श्रीराम बारात का स्वागत करते पदाधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। श्री सदर बाजार रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम बरात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत हुआ। इसमें लगभग दो दर्जन झांकियां और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

दिल्ली के प्रसिद्ध जिया बैंड की मधुर धार्मिक धुनों पर लोग मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करते दिखे। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप शामिल थे। गणेश जी, शिव, हनुमान, खाटूश्यामजी, करौली मैय्या और राधा-कृष्ण की झांकियां भी दर्शकों का मन मोह रही थीं। यह शोभायात्रा माली मोहल्ले से शुरू होकर महादेव घाट रोड, छोटा बाजार चौराहा, बड़ा बाजार, कसाई पाड़ा, धोबी पाड़ा, अहीर पाड़ा, रेजिमेंटल बाजार और सदर चौराहे से गुजरी। अंत में यह रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रामलीला मैदान में भव्य जनकपुरी का आयोजन किया गया। यहां बरात का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ और भगवान राम का विवाह सीता माता के साथ संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिए सदर बाजार थाना पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अलका उपमन्यु एडवोकेट, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम, रालोद नेता नरेंद्र सिंह, कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला यादव, रविंद्र भारद्वाज, रवि यादव, सपा नेता डॉ. अशोक अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, नरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा बॉबी डेयरी, अनिल अग्रवाल, डॉ. शिवप्रताप सिंह चौहान, पार्षद विष्णु सैनी, पार्षद सुभाष यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें