फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन, बालिका गृह का निरीक्षण; द्वारिकाधीश मंदिर में करेंगी पूजा

Mon, 09 Mar 2026 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार से दो दिवसीय मथुरा दौरे पर रहेंगी, जहां वह वृंदावन के राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना और वेटरनेरी विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगी।
 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : UP Govt YT Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार से जनपद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वृंदावन में राजकीय बालिका गृह बालिका का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद शाम को द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्विद्यालय एवं गो संवंर्धन संस्थान (वेटरनेरी विवि) के 15वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर वेटरनेरी विवि में उतरेगा। इसके बाद वह वृंदावन स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचेंगी। यहां वह राजकीय बालिका गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी और बालिकाओं से संवाद करेंगी। शाम करीब पांच बजे ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगी। मंगलवार सुबह 10 बजे विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें