फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जो जीवैगो सो खेलेगो फाग’: दाऊजी मंदिर में 45 दिन से चल रहे होली महोत्सव का समापन, अंतिम दिन जमकर उड़ा गुलाल

Mon, 09 Mar 2026 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बलदेव स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर में 45 दिनों तक चला होली महोत्सव रंग और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल और टेसू के रंगों की बारिश के बीच समाज गायन और प्रसाद वितरण के साथ होली को विदाई दी गई।
विज्ञापन
श्री दाऊजी मंदिर में होली महोत्सव समापन पर समाज गायन करते सेवायत और श्रृद्धालु।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलदेव के श्री दाऊजी महाराज का 45 दिवसीय होली महोत्सव रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। इस दौरान गुलाल और टेसू के रंगों की बारिश हुई। मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। सेवायतों ने समाज गायन में ढोल, नगाड़े, मृदंग और हारमोनियम की धुनों के साथ होली के पदों का गायन किया। ढप धरि दे यार गई परु की, हरि संग झुमरि खेलिये यमुना के तीर... जो जीवेगौ सो खेलेगौ फाग... जैसे पदों का गायन किया।
विज्ञापन


इस दौरान अबीर, गुलाल और टेसू के रंगों की वर्षा से सेवायत एवं श्रद्धालु सराबोर नजर आए। रंगों की वर्षा के साथ ही होली महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। फऊआ प्रसाद में लड्डू, पेड़ा और गुजिया आदि वितरित की गईं। रामनिवास शर्मा पुजारी, बंटी पुजारी, रमाकांत शर्मा, सुखदेव पांडेय, बलदेव पांडेय, भगवत पांडेय, राजेंद्र पांडेय, वैणीमाधव शास्त्री ने बताया जो जीवैगौ सो खेलेगौ फाग... की गूंज के साथ होली विदा हो गई। बैकुंठ नाथ पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, सोनू पांडेय, गणेश पांडेय, शुभम पांडेय, रजत पांडेय, ब्रजवासी पांडेय ने कहा कि यादों के साथ होली की विदाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें