फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गेहूं की सरकारी खरीद कल से शुरू, 86 क्रय केंद्र बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद 1 मार्च से 86 क्रय-विक्रय केंद्रों पर शुरू होगी। खरीद के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों का पंजीकरण कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी खरीद केंद्रों के लिए केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 86 केंद्रों पर पॉश मशीन भी दे दी गई हैं। गेहूं की आवक से पहले केंद्र प्रभारियों को कर्मचारियों के साथ किसानों से संपर्क करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्हें प्रेरित करना है ताकि जैसे ही आवक आए, वैसे ही क्रय केंद्र गुलजार हो जाएं।


कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 1.88 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की बुवाई हुई थी। इससे 7,89,600 मीट्रिक टन लगभग गेहूं के पैदा होने का अनुमान है। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि गेहूं खरीद का पिछली वर्ष 93000 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया था। इस बार अभी शासन से कोई लक्ष्य नहीं आया है लेकिन पिछले साल से अधिक खरीदने की तैयारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कह कि जिन किसानों को गेहूं बेचना है, वह ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य कराएं। क्योंकि बिना पंजीकरण के खरीद नहीं की जाएगी। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल है। पिछली बार 2275 रुपये क्विंटल था। 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल गेहूं का भाव खुले बाजार में 2900-3000 रुपये प्रति क्विंटल तक है। अगर भाव घटता नहीं है तो सरकारी खरीद में चुनौती होगी।




459 किसानों ने कराया पंजीकरण

गेहूं बेचने के लिए किसानों ने जागरूकता दिखानी शुरू कर दी है। जिले में अब तक 459 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिन किसानों ने पहले पंजीकरण कराया है उनकी तौल खरीद केंद्र पर पहले की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें