फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए अच्छी खबर: तीन रुपये किलो में हरा चारा खरीदेगी सरकार, बीज के लिए रुपये भी देगी

Tue, 07 Apr 2026 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में गोशालाओं की हालत सुधारने के लिए सरकार किसानों से 3 रुपये किलो में हरा चारा खरीदेगी। योजना के तहत युवाओं और समाजसेवियों को गोशालाओं का संचालन सौंपकर रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
हरा चारा। - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार गोशालाओं की हालत सुधारने जा रही है। इसके लिए गोशालाओं के आसपास रहने वाले किसानों से हरे चारे के लिए अनुबंध किया जाएगा। इनसे तीन रुपये किलो में हरा चारा खरीदा जाएगा। वहीं गोशालाओं का संचालन समाजसेवी, युवाओं के हाथों में सौंपा जाएगा। इससे जहां गायों और गोशालाओं की हालत सुधरेगी वहीं युवाओं को भी काम मिलेगा।
विज्ञापन

यह सब बातें गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने प्रेसवार्ता में बताईं। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में चारे की कमी न हो इसके लिए सरकार ने सभी गोशालाओं के लिए धनराशि भेज दी है। सरकार कान्हा गोशाला, वृहद गो गोशाला के आसपास के किसानों से तीन रुपये किलो तक हरा चारा खरीदेगी। इसमें सरकार नेपियर घास का बीज उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

बीज के लिए धनराशि भी अनुबंध करने वाले किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि फरसा वाले बाबा की मृत्यु की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। जो निष्कर्ष सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बरारी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। यहां सफाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें