फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना पर आयोग की रिपोर्ट पर अमल करना सरकार का दायित्व: राज्यपाल

Sun, 25 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राज्यपाल
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि कैराना में हिंदुओं के पलायन के बारे में मानवाधिकार आयोग का जो निर्णय आया है, उसके अनुरूप कार्य करना प्रदेश सरकार का दायित्व है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश सरकार रिपोर्ट का अध्ययन कर इस दिशा में उचित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज के बारे में अच्छा या खराब बोलना मेरे पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। साढ़े चार वर्षों में जिस प्रकार का कार्य सरकार ने किया उसका आकलन विधानसभा चुनावों में जनता करेगी। 
विज्ञापन


 शनिवार को एक कार्यक्रम में वृंदावन आए राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज के बारे में अच्छा या खराब बोलना मेरे पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है, बल्कि कुछ बोलना राजनीतिक मुद्दा होगा और राजनीतिक मुद्दों से परे रहना मेरा दायित्व भी है।

जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के बाद सीमा पर बढ़ रही सरगर्मी पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया वह निंदनीय है। जनता भी इसकी घोर निंदा कर रही है। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और सेना प्रमुख की आपस में कई दौर की बैठकों के बाद जो निर्णय लिया जाएगा वह देश हित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें