फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जलभराव प्रभावित क्षेत्र का गोवर्धन विधायक ने किया दौरा

विज्ञापन
फोटो 1: गांव मगोर्रा में जलभराव प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह व अन्य
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। गोवर्धन के भाजपा विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ जलभराव से प्रभावित गावों का दौरा किया और किसानों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने नगला खारी, लोरिहा पट्टी, रसूलपुर, मगोर्रा, बछगांव, सौंख सहित अन्य गांवो का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि भारी वर्षा के कारण मकानों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर अवलोकन किया गया है। जलभराव प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बाढ़ व जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। जिस पर बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट कोई भी व्यक्ति अपलोड कर सकता है।
सौंख चेयरमैन योगेश लंबरदार ने कहा कि कस्बा सहित कई गांवों में हालात काफी विकट हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्वक तरीके से प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम करें। इस दौरान प्रधान पालेंद्र सिंह, पूर्व सभासद विजय सिंह, हेमराज सिंह, ओमवीर सिंह, प्रधान दौलतराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें