फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा के युवक से साइबर अपराधियों ने ठग लिए थे 5.49 लाख रुपये, पुलसि दो लाख कराए वापस

Thu, 10 Apr 2025 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में साइबर ठगी का शिकार हुए युवक की साढ़े पांच लाख की रकम में से पुलिस ने दो लाख रुपये वापस करा दिए। पुलिस की तत्परता काई आई। 
 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में टेलीग्राम एप पर ट्रेडिंग में पैसा डबल करने के नाम पर 2024 में युवक के साथ 5.49 लाख रुपये की ठगी हुई। बुधवार को साइबर पुलिस ने पीड़ित से ठगी गई धनराशि में से 2.03 लाख रुपये वापस कराए। शेष धनराशि के लिए बैंकों से जानकारी करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि शहर कोतवाली के जन्मभूमि निवासी मुकेश कुमार माहौर के साथ 21 सितंबर 2024 को साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप पर ट्रेडिंग में पैसा डबल करने का झांसा देकर 5.49 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एनसीआरबी पोर्टल पर शिकायत करने के साथ साइबर थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया।

 
विज्ञापन

नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने चार्ज संभालने के बाद फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है। 2024 के मामले का खुलासा न होने पर उन्होंने टीम को खुलासे के निर्देश दिए। बुधवार को टीम ने साइबर अपराधी के केनरा बैंक के खाते को होल्ड कराते हुए 2 लाख तीन हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। साथ ही शेष धनराशि के लिए अन्य बैंकों से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें