फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: हाई पावर्ड कमेटी का विरोध...गोस्वामी समाज ने किया प्रदर्शन; दर्शन का समय बढ़ाने पर एतराज

Sun, 28 Sep 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोस्वामी समाज ने बताया कि कमेटी को एक विधिक नोटिस भेजकर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया था, लेकिन उसे नजरंदाज कर दिया गया। विरोध में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अवमानना पर याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में प्रदर्शन करते सेवायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंध के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड कमेटी के विरोध में शनिवार को गोस्वामी समाज ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कमेटी पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि कमेटी ने दर्शन का समय बढ़ाकर हाईकोर्ट के आदेश की भी अवमानना की है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाई पावर्ड कमेटी मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन कर रही है। एक पखवाड़ा पहले कमेटी ने कई व्यवस्थाओं में बदलाव के आदेश दिए थे। इसमें दर्शन का समय बढ़ाने का भी आदेश शामिल है। शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के बाहर एकत्रित हुए गोस्वामी समाज के लोगों ने कमेटी के आदेशों का विरोध किया। 

नीलम गोस्वामी ने बताया कि आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि ठाकुर जी की सेवा व्यवस्था में कमेटी को किसी प्रकार का हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होगा। उनका आरोप है कि कमेटी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ठाकुरजी की सेवा और आराम के समय में कटौती करते हुए दर्शन का समय बढ़ा दिया।
विज्ञापन


 

इस विषय पर पूर्व में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 28 नवंबर 2022 को स्पष्ट आदेश पारित कर दर्शनों के समय बढ़ाने पर रोक लगाई थी। यह आदेश 14 नवंबर 2022 को मथुरा के सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश से दर्शन का समय बढ़ाए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर पारित किया था। गोस्वामी समाज का कहना है की हाईकोर्ट का आदेश वर्तमान में भी प्रभावी है।

गौरव गोस्वामी ने बताया कि कमेटी को एक विधिक नोटिस भेजकर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया था, लेकिन उसे नजरंदाज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अवमानना पर याचिका दाखिल की है। हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि समिति की संरचना ही पक्षपात पूर्ण है। 

 
विज्ञापन

उनके अनुसार बिना चुनाव कुछ स्वामियों को मनोनीत कर लिया गया है और वह हर निर्णय पर आंख मूंद कर सहमति जता रहे हैं। श्यामा गोस्वामी ने कहा समाज के आंदोलन सदैव शांतिपूर्ण होते हैं, लेकिन ठाकुरजी की परंपराओं से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। समिति यदि अपने वर्चस्व की राजनीति करती रही, तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में शैलेंद्र गोस्वामी, देव गोस्वामी, बृजेंद्र गोस्वामी, राजू गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, मनीषा गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, दीपशिखा गोस्वामी, वर्षा ओटवानी आदि शामिल रहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें