फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोरखपुर स्पेशल 11 घंटे और हरिद्वार सुपरफास्ट 6 घंटे देरी से आई

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर रविवार को ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी में ट्रेनों में सफर करना यात्रियों को भारी पड़ रहा है। रेलवे जंक्शन पर आने वाली 10 से अधिक ट्रेनें 11 घंटे की देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को जंक्शन आने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल (22921) जंक्शन पर 11 घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने रिजर्वेशन निरस्त कराकर दूसरी ट्रेनों से सफर किया। हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल (09129) जंक्शन पर 6 घंटे देरी से आई। ऐसे में यात्री गर्मी में ट्रेन का इंतजार करते हुए परेशान रहे। उत्कल एक्सप्रेस (18477) पांच घंटे की देरी से आई। हजरत निजामुद्दीन स्पेशल (07621) तीन घंटे देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस (12716) एक घंटे देरी से और गोवा एक्सप्रेस (12779) एक घंटे की देरी आई।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दूसरे रेलवे मंडल में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य होने के कारण ट्रेनों की चाल धीमी है। इसके कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर के क्लर्क ने बताया कि ट्रेनें देरी से आने के कारण 180 से अधिक रिजर्वेशन निरस्त हुए हैं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से आ रही हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए स्टेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें