फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 करोड़ से हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी

Thu, 04 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कैनाल डमी फाोटाो
विज्ञापन
खारे पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे जिले में अब हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत अगले छह साल के दौरान जिले के आठ रजबहा से जुडे़ 26287 किसानों को लाभान्वित करने की प्लानिंग की गई है। इस पर करीब 145 करोड़ रुपये के खर्च का आकलन किया गया है।
विज्ञापन


आगरा कैनाल और मांट ब्रांच गंग नहर की मौजूदगी के बाद भी जिले में सिंचाई की गंभीर समस्या है। निजी साधन खारे पानी की अधिकता के कारण कारगर साबित नहीं होते हैं। ऐसे में हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर जिले में काम शुरू हो गया है।

प्रथम चरण में छह साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें फिलहाल आठ रजबहा को शामिल किया गया है, जिससे जुडे़ 26287 किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने की प्लानिंग है।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक आठ रजबहा के 625 कुलावों से जुड़ी 580 किलोमीटर लंबी पक्की और 2904 किलोमीटर लंबी कच्ची गूल बनाई जाएंगी। कुलावों पर 5770 संरचनाएं भी तैयार होंगी। पांच से छह साल के दौरान इस पूरी योजना पर करीब 145 करोड़ रुपये के खर्च होंगे। 

योजना का हिस्सा बनेंगे ये रजबहा 
आयराखेड़ा, विरहना, महावन, बलदेव, शेरगढ़, सहार, गोवर्धन और कोसी रजबहा।


इन विभागों की रहेगी हिस्सेदारी
भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी, लघु सिंचाई, डीआरडीए।


कई विभागों के संयुक्त प्रयास से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसका रोडमैप तैयार कर लिया गया है। पांच अगस्त को इस योजना की बैठक होगी। इसमें योजना की डीपीआर तैयार करने पर विचार किया जाएगा।
- मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ, मथुरा
 
हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में मथुरा जिले के लिए 145 करोड़ का प्लान तैयार हो रहा है। फिलहाल 5 से 6 साल की योजना बन रही है, इसमें आठ रजबहा के 26000 से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

-आरबी सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें