रतनलाल फूलकटोरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अवंतिका नेशनल ग्रुप की ओर से लोकनृत्य प्रतियोगिता व प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उप प्रधानाचार्य ममता जैन ने अवंतिका ग्रुप के निदेशक आनंद अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, संजय और राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल का परिचय कराया। बालिकाओं ने चरकुला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में समविद गुरुकुलम की गुंजन और माउंट लिट्रा जी की वर्तिका को स्वर्ण, रतनलाल फूलकटोरी की युक्ति और मीमांसा को रजत पदक। ज्ञानदीप शिक्षा भारती, दिल्ली पब्लिक स्कूल व राजीव इंटरनेशनल स्कूल की बालिकाओं को कांस्य पदक से पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रसाद पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी, राजीव इंटरनेशनल स्कूल, सामविद गुरुकुलम, रीयल पब्लिक स्कूल, कृष्णचंद्र गांधी स्कूल, रतनलाल फूलकटोरी देवी स्कूल के प्रधानाचार्यों को दुशाला ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के चेयरमैन राजेश अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रजकिशोर अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. रोशनलाल अग्रवाल, तृप्ति शर्मा, मधु सारस्वत, मंजरी गौतम, रजनी अग्रवाल, कन्हैया सिंघल आदि मौजूद रहे।