फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब क्षेत्र प्रभावित किसानों ने किया यमुना पूजन

Sun, 01 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोकुल बैराज मामले में आंदोलन के एक वर्ष पूर्ण होने पर किसानों ने यमुना पूजन किया और मिठाई बांटी। गौरतलब है एक नवंबर को मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में किसानों ने आवाज बुलंद की थी। इसमें किसानों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


इसकी परिणति में कुंवर सिंह निषाद सहित कुल 11 लोगों को जेल में डाल दिया। अंतत: किसानों को मुआवजा मिलना शुरू हो गया। कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए सजग रहना चाहिए।

जुल्म और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष ही मूलमंत्र है। गांव के लोगों ने सुबह यमुना महारानी की पूजा अर्चना की। चुनरी ओढ़ाई, इसके बाद प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश निषाद, कैलाशी बाबा, नरेना बाबा, टीटू निषाद, कन्हैया निषाद, सोहन लाल नेता, गौरीशंकर, डंबर बाबा, अमन ठाकुर, सरोज, भगवान देवी, मीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें