फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: जीएलए विश्वविद्यालय की छात्रा को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जैत कट पर हुआ हादसा; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 21 Aug 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के जैत कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीएलए विश्वविद्यालय की बीबीए छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जैत कट के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीएलए विश्वविद्यालय की बीबीए छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुदी निवासी अंशुमान पुत्र पधुमननाथ तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी कि जैत कट के पास हादसा हो गया है। अंशुमान मृतका के भाई हैं। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया गया कि अंशुमान की बहन जीएलए विश्वविद्यालय में बीबीए की छात्रा थी। शुक्रवार को वह स्कूटी से ओमेक्स सिटी की ओर से जीएलए विश्वविद्यालय में कक्षा लेने जा रही थी। जैत कट के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें