फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा की जनकपुरी में उतरेगा मिथिला का वैभव, 140 फीट ऊंचा होगा जनक महल; जानें क्या होगा विशेष

Fri, 21 Aug 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में 6 से 8 अक्तूबर तक होने वाली जनकपुरी में मिथिला की आस्था और राजस्थान की स्थापत्य कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। करीब 140 फीट ऊंचे और 300 फीट चौड़े भव्य जनक महल का निर्माण वैदिक रीति से भूमिपूजन के बाद शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के भावना एस्टेट रोड स्थित कावेरी कौस्तुभ के पास सजने जा रही जनकपुरी का स्वरूप इस साल अलौकिक होगा। जनक महल में मिथिला की आस्था और राजस्थान के वैभव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को करीब 140 फीट ऊंचे और 300 फीट चौड़े विशाल महल के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमिपूजन के साथ किया गया। जनक महल के प्रस्तावित प्रारूप के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल ने वैदिक रीति-नीति के साथ भूमिपूजन कर किया। समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि भावना एस्टेट रोड पर 6, 7 और 8 अक्तूबर को जनकपुरी का आयोजन होगा। जनक महल की वास्तुकला विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। महल सात शिखरों से सुसज्जित होगा और प्रत्येक शिखर पर सनातन संस्कृति का प्रतीक भगवा धर्म ध्वज शान से लहराएगा।

समिति का प्रयास है कि आगामी 6 अक्तूबर को निकलने वाली भगवान श्रीराम की बरात से पहले जनकपुरी के सभी कार्य पूरी कर लिए जाएं। इससे पूर्व इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल और रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से आरती की। भूमि पूजन में शोभित गोयल, स्मृति गोयल, मोहित गोयल, रिनी, सुनीता, रजत, निमिषा सिंघल, भगवान दास बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें