फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने को बेटियां कस कमर हुईं तैैयार...

Mon, 15 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में चले अखिल भारतीय बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का सोमवार की शाम रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर किया।
विज्ञापन


समापन सत्र में शिविरार्थी 154 बेटियों ने सर्वप्रथम मान वंदना के साथ मन मोहक सामूहिक घोष प्रदर्शन किया। इसके बाद राइफल और धनुष बाण के साथ अचूक निशाना साधकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिम्नास्टिक और कराटे के माध्यम से बेटियों ने अपनी आत्मरक्षा का संकल्प भी दुहराया।

आग के गोले से निकलने के साथ जब घोड़े पर सवार हो हाथ में नंगी तलवार लिए बेटियां निकलीं तो उनका साहस देखते ही बन रहा था। इसके अलावा बेटियों ने संगीत की मोहक प्रस्तुति दी तो योग के माध्यम से समाज को योग दिवस का स्मरण भी कराया। मंच के पास बेटियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी सभी को भा रही थी।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी ऋतंभरा ने किया। उन्होंने कहा कि नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है, लेकिन यदि नारियों को तरासा जाए तो वह महाशक्ति बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में नारी अब मात्र चौके-चूल्हे तक ही सीमित नहीं रही, आज की बेटियां देश की सीमाओं पर भी एक सजग प्रहरी के रूप में देश की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहीं हैं।

हमें और समाज को बेटियों के प्रति अपनी पुरानी सोच बदलनी पड़ेेगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय भैया, केडी डेंटल कालेज के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, कमलेश जैन, मंगलायतन विश्वविद्यालय के चेयरमैन अतुल मंगल, सवानी ग्रुप के चेयरमैन महेश भाई सवानी, दिल्ली के मेयर रवींद्र गुप्ता, केशू भाई हरिभाई गोटी, जयभगवान अग्रवाल, अशोक सरीन, ओमप्रकाश गोयंका, वेदप्रकाश बंसल, महेश खंडेलवाल, ललित किशोर मित्तल, डॉ. अभय कुमार राय, विभोर प्रकाशम, स्वामी सत्यशील मौजूद रहे। संयोजन साध्वी स्वरूप गिरि ने और संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें