फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवती के नाम से बनाई फेसबुक आईडी, फिर किया ऐसा कांड...; पीड़िता के उड़े होश

Tue, 22 Aug 2023 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एक युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने और उससे रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया है। युवती ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की युवती को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उसकी नाम से फेसबुक आईडी किसी ने बना ली है। कुछ परिचितों के जब उसके पास फोन आए और जानकारी हुई कि इस आईडी से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं तो उसके पसीने छूट गए। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसे अपने रिश्तेदारों के माध्यम से जानकारी मिली की उसके फोटो व नाम का इस्तेमाल करते हुए किसी ने फेसबुक पर आईडी बना ली है। उस आईडी से रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेज रहा है। वह खुद अपनी आईडी को देख हैरान रह गईं।

उसने खुद प्रयास कर इस फेसबुक आईडी बनाने वाले के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पूरी जानकारी पुलिस को दी। हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें