फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के लिए पागल युवती...दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, गंभीर घायल; दो बार पहले भी छोड़ चुकी है घर

Tue, 26 Aug 2025 09:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवती प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी थी। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। परिजन ने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसी दौरान मौका देखकर युवती ने मकान की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के पास जाने की जिद ने युवती को ऐसा पागल कर दिया कि वह दूसरी मंजिल से कूद गई। रिफाइनरी पुलिस ने युवती के बयान लेने के बाद इस बात का खुलासा किया है। परिजन के विरोध के बाद युवती ने भागने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगाई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान के धौलपुर निवासी युवती अपने मां-बाप के साथ रिफाइनरी की एक कॉलोनी में किराये पर रहती है। बराबर वाले मकान में युवती के रिश्तेदार भी रहते हैं। सूत्रों ने बताया है कि युवती का धौलपुर के एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती प्रेमी के साथ दो बार घर से जा चुकी है। जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजन के सुपुर्द किया है। 
 
विज्ञापन

सोमवार रात को भी युवती अपने प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे थे। परिजन ने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। इसी दौरान मौका देखकर युवती ने मकान की दूसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद मंगलवार सुबह डॉक्टरों ने युवती की छुट्टी कर दी। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। अगर मामले में प्रार्थना पत्र मिलेगा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें