फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिता-पुत्री को सांप ने डसा, बालिका की मौत; सोते समय बेड पर चढ़कर काटा

Sat, 27 Jul 2024 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मथुरा में सांप काटने से बालिका की मौत हो गई। चीखने पर घरवाले जागे तो बेड से सांप को उतरते देखा। पिता पकड़कर बाहर फेंकने जाने लगा तो उसके भी हाथ में काट लिया। 
विज्ञापन
लवली की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सांप काटने से बालिका की मौत हो गई। बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए। उनकी नजर बेड से उतरते सर्प पर पड़ी, तब पता चला। परिजन अचेत अवस्था में बालिका को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। बायगीरों को भी दिखाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन


घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के कोसीखुर्द गांव की है। गांव निवासी लवली (9) पुत्र विष्णु शुक्रवार की शाम को मां के साथ बेड पर सो रही थी। देर रात करीब 2 बजे बेड पर चढ़कर लवली की पीठ पर सर्प ने डस लिया। सर्प ने एक-दो बार डंक मारा तो उसने चूहा काटने की बात कही। तीसरी बार डंक मारा तो लवली वह जोर से चीख पड़ी। 

शोर से परिजन जाग गए। पिता विष्णु ने किशोरी से चिल्लाने का कारण पूछा तो किसी के काटने की बात कही। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पिता ने बेड से सर्प को उतरते देखा। वह सर्प को पकड़कर घर से बाहर फेंकने जा रहे थे। तभी हाथ पर डंक मार दिया। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


यहां कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन पानीगांव, सेहा, ताखा सहित कई गांवों में बायगीरों के पास ले गए। सभी बायगीरों ने मना कर दिया। पानीगांव के बायगीरों ने विष्णु को उपचार देकर स्वस्थ कर दिया। जबकि, बालिका को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

बाबा पूर्व प्रधान लच्छो सिंह ने बताया कि नतिनी लवली को रात में बेड पर सर्प ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। सोते समय बालिका को सर्प ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें