फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिर्राज तलहटी में लगेगा छप्पन भोग, तैयारियां शुरू कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा को चंद्रमा की धवल चांदनी में गिर्राज तलहटी में विशाल छप्पन भोग का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हुई बैठक में समारोह की तैयारियों पर मंथन किया। बैठक में ओमप्रकाश ने बताया कि 10 अक्तूबर को सायं 4 बजे ट्रस्ट के सदस्यों व भक्तों ने सप्तकोसीय दुग्धधारा परिक्रमा लगाई जायेगी। 11 अक्तूबर को प्रात: 9 बजे सवामन, पंचामृत एवं केसर, जड़ी बूटियों आदि से वैदिक रीति से होगा।
विज्ञापन

सायं 5 से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । 12 अक्तूबर को 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक साधू सेवा एवं दोपहर 2 से रात्रि 12 बजे तक छप्पन भोग दर्शन होंगे । इस अवसर भंजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में प्रदीप अग्रवाल, अशोक मास्टर, ललित अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, पंकज सिंघल, पुरुषोत्तमदास सराफ, दीनदयाल, एएन भाटिया, महेश बंसल, मुकेश डब्बू, राकेश बंसल, सुरेश चन्द, सुनील सिंघल सीए, धमेंद्र अग्रवाल सीए ने तैयारियों पर मंथन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें