फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में गूंजी गिरिराज जी की जयजयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में गिर्राज महाराज उत्सव का दो दिवसीय आयोजन अग्रवाल क्लब परिवार की ओर से किया गया। गिरिराज जी के अभिषेक से इसका शुभारंभ हुआ। इस दौरान गिरिराज जी की जयजयकार गूंजती रही।
विज्ञापन

आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज में गिर्राज जी की तलहटी में आयोजित कार्यक्रम में गिर्राज महाराज का सप्त नदियों के जल से अभिषेक किया। इसमें दूध, दही, केसर ,शहद, बूरा सहित विभिन्न दिव्य औषधियों के साथ गिर्राज महाराज का भव्य अभिषेक भक्ति भाव से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया।
संस्थापक अजय कांत गर्ग ने गिर्राज महाराज को इत्र, चंदन लगाकर सदस्यों के साथ अभिषेक की शुरूआत की। बाकी सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक अभिषेक किया। इसके बाद आरती, बाल भोग तथा साधु सेवा एवं प्रसादी भी हुई। इस दौरान संपूर्ण वातावरण गिर्राज महाराज एवं राधारानी के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों ने गिर्राज महाराज की परिक्रमा की। खिचड़ी एवं खीर का प्रसाद परिक्रमार्थियों को वितरण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, सचिव पुलकित, नीलम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोनू मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गरिमा सिंगल, पवन अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, सुनीता अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, राहुल मित्तल, हेमंत अग्रवाल, शैलेश बंसल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें