फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन परिक्रमा में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज जी की परिक्रमा शुरू करते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। गिरिराज जी के जयकारों से परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की मानव श्रृंखला सी बन गई।
विज्ञापन

दिल्ली से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए सुरेश गोयल ने बताया कि दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा प्रारंभ की। गिरिराज परिक्रमा का राजस्थान अंतर्गत डीग के गांव पूंछरी में स्थित अप्सरा कुंड भक्ति व आस्था के लौ रूपी दीपकों की रोशनी से झिलमिला उठा। प्राचीन अप्सरा कुंड, नवल कुंड सहित राजस्थान सीमा अंतर्गत परिक्रमा मार्ग दीपों की रोशनी से झिलमिला गया। कार्तिक मास के अवसर पर पूंछरी के दाऊजी मंदिर के महंत बृजबिहारीशरण उर्फ विजय ने 5000 दीपों का दीपदान किया। तिल के तेल से भरी चौमुखी दीपकों की लौ से कुंडों सहित कच्ची परिक्रमा रोशन हो गई। इस बार कोरोना को देखते हुए दीपदान के कार्यक्रम को सांकेतिक रखा गया।
दीपदान के बारे में जानकारी देते हुए विजय बाबा ने बताया कि दीपदान से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज जी से कोरोना महामारी से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें