फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से वृद्ध की मौत, 39 नए पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमण से रविवार को एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 39 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

गोविंदनगर निवासी 71 वर्षीय वृद्ध को 22 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 103 पहुंच गई है, जबकि कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 6011 हो गई है।
विज्ञापन

नए केसों में बनखंडी महादेव वृंदावन, शांति नगर, आर्मी गार्डन, ब्राह्मण मोहल्ला, कावेरी अशोका सिटी, गली महादेव मंडी रामदास, रमन रेती वृंदावन, टाउनशिप, अडींग, चंदनवन, जगदंबा कॉलोनी, लाजपत कुंज, सिविल लाइंस, गोवर्धन, जनकपुरी महोली रोड, गोविंद नगर, मथुरा, सदर बाजार, ईशापुर जमुनापार, बाटी, चंदनवन फेस-1, गली बगीचा, गोविंद नगर, छाता, वात्सल्य, बरसाना, कमला नगर, गोवर्धन चौराहा के अलावा पुलिसलाइन से सात के अलावा पुष्पांजलि वृंदावन निवासी 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें