फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल बना नहीं, प्रधान और सचिव ने दिखा दिया 24 लाख खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव ब्लाक के गांव दघेंटा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा किए बगैर ही 24 लाख का भुगतान कर दिया। डीपीआरओ की जांच में सामने आए तथ्यों के बाद ग्राम प्रधान के खिलाफ त्रिस्तरीय जांच और पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह व डीसी धर्मवीर सिंह जूरैल ने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव में जगह जगह गंदगी, कीचड़ मिली। शौचालय भी ठीक नहीं थे। कायाकल्य योजना के तहत स्कूलों में मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बहुत खराब मिली। कक्षा पांच के बच्चे जोड़ घटाना नहीं कर पाए।
इसके बाद अंत्येष्टि स्थल देखा तो सब गड़बड़ मिला। डीपीआरओ ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल में शौचालय, स्टोर, शांति स्थल अधूरे हैं। निर्माण बहुत घटिया क्वालिटी का है। इंटरलॉक ईंट बहुत खराब हैं। बताया कि इसके लिए ग्राम प्रधान व सचिव सगीर अहमद ने एमबी भरवा ली और 24.30 लाख रुपये निकाल लिए। ग्राम प्रधान के खिलाफ त्रिस्तरीय जांच व पंचायत सचिव को निलंबित करने के लिए सीडीओ व डीडीओ को रिपोर्ट प्रस्तुत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें