फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जर्मनी की जेनिफर ने श्रेष्ठ के साथ लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। भारतीय परंपरा और संस्कृति के विदेशी भी कायल हैं। भरतपुर में हाईवे स्थित होटल सूर्य विलास में जर्मनी की जेनिफर ने हिंदू रीति रिवाज से गाजियाबाद के रहने वाले युवक श्रेष्ठ से धूमधाम से शादी रचाई। शादी में सभी ने भारतीय गीत-संगीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी श्रेष्ठ ने बताया कि वह जर्मनी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे। वहीं पर सोलर एनर्जी की कंपनी में जॉब मिल गया तो वहीं रहने लगे। इसी दौरान जेनिफर से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया कि हम करीब साढ़े तीन साल से साथ हैं। कुछ समय पहले जेनिफर से शादी के लिए पूछा तो वह तैयार हो गई। परिजन भी खुश हुए। जेनिफर ने बताया कि उन्हें इंडियन कल्चर, यहां के लोग और उनकी विनम्रता बहुत पसंद आई।
जेनिफर दिल्ली, देहरादून, मसूरी जैसे शहर घूम चुकी हैं। श्रेष्ठ घोड़ी चढ़ कर होटल पहुंचा तो वहीं लहंगा ओढ़नी में सजी धजी जेनिफर घूंघट किए झरोखे से अपने प्यार को निहार रही थीं। मंडप में जेनिफर और श्रेष्ठ ने एक-दूसरे को वरमाला पहनायी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। होटल सूर्या विलास के संचालक दीवान सिंह ने बताया कि प्रमुख होटलों में शहर से बाहर की शादियों की करीब 60 से अधिक बुकिंग हैं। इनमें विदेशी भी शामिल हैं। एनसीआर के लोग यहां के होटलों के हेरिटेज लुक, रीजनेबल चार्ज और बेहतर सुविधाओं के चलते यहां से शादी करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें