फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रही थी नॉनवेज की बिक्री, गोरक्षक दल ने पकड़ा ये खेल

Mon, 17 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोरक्षकों ने मथुरा के एक ऐसे स्थान  से नॉनवेज बिक्री का खेल पकड़ा, जहां इसकी इजाजत नहीं है। सूचना मिलते ही  खाद्य सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
मैरिज होम में मौजूद गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता व पुलिस। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गोरक्षक दल ने रविवार को सुबह प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित एक मैरिज होम में नॉनवेज बिरयानी की बिक्री को पकड़ा। इसके गोरक्षकों की सूचना पर खाद्य सुरक्षा की टीम पहुंच गई। टीम ने यहां से नमूने एकत्रित किए हैं। पूछताछ में संचालक के पास फूड लाइसेंस था, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र का अनापत्ति-पत्र नहीं मिला। इस पर टीम ने ताला लगाकर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन


गोरक्षक दल के महामंत्री हेमंत शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोविंद नगर के जयसिंहपुरा में एक मैरिज होम के अंदर नॉनवेज बिरयानी की चोरी-छिपे बिक्री की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चलते यह क्षेत्र मांस बिक्री के लिए प्रतिबंधित है। मौके पर जाकर देखा तो बिरयानी की बिक्री मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व पुलिस को सूचना दी गई।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, संचालक के पास लाइसेंस है, लेकिन नगर निगम का अनापत्ति प्रमाण नहीं था। बिरयानी के सैंपल एकत्रित कराकर लैब भेजे हैं। सात दिन बाद बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं संचालक का कहना है कि उनके पास फूड लाइसेंस है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें