फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरी का सटीक तरीका...गिरफ्तार शातिरों ने किया बड़ा खुलासा, बरामद हुईं 40-40 मीटर की रस्सियां

Mon, 17 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया, जो बेहद सटीक तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनके पास से पुलिस ने 40-40 मीटर की दो रस्सियां भी बरामद की हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खड़े दोनों आरोपी। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में घात लगाकर 40-40 मीटर की रस्सियों का उपयोग करके दीवार फांदकर घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीते दिनों गोविंदनगर थाना क्षेत्र के राधा ऑर्चिट और महाविद्यया कॉलोनी में चोरी की थी। रविवार को गोविंदनगर पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही चोरी का सामान समेत अन्य सामग्री जब्त की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार रात दो बजे आरोपियों को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान आगरा लोहामंडी के तेलीपाड़ा निवासी फहीम व आसिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में बताया है कि वारदात से एक सप्ताह पहले प्लानिंग की गई थी। फिल्मी अंदाज में 40-40 मीटर की रस्सियों के उपयोग से दीवार फांदकर घर में घुस जाते थे। 15 मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गायब हो जाते थे।

शनिवार रात को भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास तीसरी चोरी की प्लानिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि आरोपियों के पास से 30 किलो रस्सी, 3400 रुपये और चोरी की सामग्री बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें