फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठाकुरजी के दर्शन को उमड़ी भीड़

Tue, 03 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
नववर्ष पर दूसरे दिन सोमवार को भी ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर भारी भीड़ उमड़ी। जो श्रद्धालु रविवार को दर्शन नहीं कर सके उन्होंने सोमवार को दर्शन किए। स्थानीय लोगों ने भी दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। 
विज्ञापन


सोमवार को सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दर्शनों का यह क्रम दोपहर राजभोग आरती तक चला। इसके बाद शाम को 4:30 बजे दर्शन खुले। हरियाणा के पलवल से आए रघुनाथ अग्रवाल और देवेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को भीड़ के कारण हमारी हिम्मत मंदिर में प्रवेश करने की नहीं हो सकी। इसलिए आज ठाकुरजी के दर्शन करने आए हैं।

सेवायत मनीष गोस्वामी, प्रवीन गोस्वामी ने कहा कि नववर्ष पर इतनी भीड़ उन्हाेंने पहले कभी नहीं देखी। इधर प्रेम मंदिर और इस्कान मंदिर में भी भारी भीड़ रही। इस्कान में हुए हरिनाम संकीर्तन में भक्तों ने सहभागिता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें