फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेलवे की जमीन में बना दिया अमरनाथ शिक्षण संस्थान का गेट, तोड़ने पहुंचे रेलवे अधिकारी...मच गया बवाल

Thu, 24 Apr 2025 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रेलवे की जमीन पर बनाए गए अमरनाथ शिक्षण संस्थान का गेट तोड़ने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ गया। रेलवे अधिकारियों के साथ काफी नोकझोंक हुई। 
 
विज्ञापन
अमरनाथ शिक्षण संस्थान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रेलवे की भूमि में बना अमरनाथ शिक्षण संस्थान का गेट तोड़ने के लिए रेलवे के अधिकारी बुलडोजर के साथ पहुंचे। संस्थान के स्टाफ ने गेट रेलवे की भूमि में नहीं होने का विरोध जताया। इस दौरान हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


रेलवे के सहायक कार्यकारी अभियंता निर्माण राघवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे की जमीन से कब्जा हटाया जा रहा है। यहां पर रेलवे चौथी लाइन का विस्तार कर रहा है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ औऱ जीआरपी की टीम अधिकारियों के साथ यहां पहुंची। शिक्षण संस्थान के स्टाफ ने दीवार नहीं तोड़ने को लेकर काफी विरोध जताया। इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों के साथ काफी नोकझोंक हुई। 

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि नई लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे की जमीन में बना अमरनाथ शिक्षण संस्थान के गेट तोड़ने के लिए अधिकारी आए, जिससे रेलवे लाइन का कार्य तेजी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें