फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं ने किया जीना दुश्वार: मथुरा टाउनशिप के डंपिंग यार्ड का हाल तो देखिए, एक हफ्ते से जल रहा कचरा

Mon, 27 Oct 2025 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा टाउनशिप के अस्थाई डंपिंग यार्ड में एक सप्ताह से आग लग रही है। जहरीले धुंआ से आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
जल रहा कचरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा डायट के समीप स्थित काशीराम आवासीय कॉलोनी के सामने खाली मैदान में बनाए गए अवैध डंपिंग ग्राउंड में जमा कूड़े कचड़े के ढेर में गत एक सप्ताह पूर्व लगाई गई आग से धुंआ उठने और बदबू के कारण लगभग एक दर्जन कॉलोनीवासियों का जीना दूभर हो गया है। धुंआ के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ से बच्चे, बूढ़े और सांस के मरीज बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन





 नगर निगम की लापरवाही और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विगत आठ माह से नगर निगम कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां टाउनशिप के आस पास की कालोनियों के घरों से कूड़ा उठाकर काशीराम आवासीय कॉलोनी के सामने खाली पड़े मैदान पर कूड़ा डालकर चले जाते हैं। अवैध रूप से बनाए गए डंपिंग ग्राउंड के कूड़े से आ रही दुर्गंध से काशीराम आवासीय कॉलोनी में रह रहे परिवारों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में कोयला अलीपुर रोड स्थित लगभग एक दर्जन से अधिक कालोनीवासियों और आते जाते राहगीरों का भी दुर्गंध के कारण निकलना दूभर हो रहा है। इसी अवैध डंपिंग ग्राउंड से लगभग सौ मीटर की दूरी पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र डायट में अध्ययनरत छात्र, कक्षा एक से आठ तक का कंपोजिट विद्यालय प्राथमिक डायट सहित कई अन्य प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को धुआं से हवा में घुल चुकी जहरीली गैस से सांस लेने और आंखों में जलन के कारण पढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें