फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गैंग लैंड गिरोह के बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने आपराधिक गैंग लैंड गिरोह के बदमाशों ने एक बार फिर दुस्साहसिक वारदात की है। जिम में हुई कहासुनी के बाद बदमाशों ने युवकों पर हमला कर दिया। फायरिंग भी कर दी। पीड़ित ने इस मामले में थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, मुकदमा वापसी को लेकर दबाव बनाने के लिए विभिन्न मुकदमों में फरार लोकेश पंडित व उसके गुर्गों ने धमकी भरा फोन किया है।
विज्ञापन



मोहित पुत्र पदम सिह निवासी हंसराज कॉलोनी ने बताया कि इलाके की एक जिम में वह कसरत करने के लिए जाते हैं। 26 जून की रात 9:30 बजे जिम ट्रेनर भूपेंद्र द्वारा साथी शिवम, पंकज सहित कूलर के सामने खड़ा कर दिया। तभी सौरभ चौधरी निवासी गिर्राज महाराज वाली गली व अमित, लक्ष्मण ने गाली व धक्का देकर हटा दिया। गहमागहमी होने पर भूपेंद्र ने जिम से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद सौरभ चौधरी, अमित व लक्ष्मण अपने 10 से 12 अज्ञात साथियों संग आए तमंचे, डंडे व ईंटों से हमला कर दिया। भूपेंद्र ने रोका तो उस पर फायरिंग कर दी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है।

आरोपियों द्वारा मथुरा गैंग लैंड के नाम से ग्रुप बना रखा है। उससे अपराधी जुटाते हैं। इस मामले में थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया। 27 जून को विभिन्न मुकदमों में फरार लोकेश पंडित व उसके साथी नोनू ठाकुर, सौरभ चौधरी भोलू ठाकुर, रवि ठाकुर द्वारा फोन कर मुकदमा वापस लेने को धमकी दी गई। इसकी कॉल रिकार्डिंग फोन में है। इस मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले कड़ी कार्रवाई के लिए थाना हाईवे पुलिस को आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें