कोसीकलां (मथुरा)। थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट बनाकर लोगों से रुपये ठगने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को पांच गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर गांव नगला सिरोली में कासम साथियों के साथ मोबाइल के माध्यम से भोले भाले लोगों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप के माध्यम से फोन-पे/गूगल-पे अकाउंट में डलवाकर साइबर अपराध कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कैलाश पुत्र रतनसिंह, शाहरुख पुत्र कासम, नसीम पुत्र नसीर, कासम पुत्र कल्लू, आसिफ पुत्र कासम निवासीगण नगला सिरौली को मौके पर पहुंच गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन फ्राड कर फर्जी खातों में आए रुपयों को तुरंत अपने दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते हैं, जिसके बाद कासम आसपास के एटीएम मशीनों पर जाकर एटीएम मशीनों से इस तरह फ्राड कर प्राप्त किए हुए रुपये निकालता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर कई-कई मामले चल रहे है। हरियाणा, राजस्थान के जनपदों से अन्य मामलों की जानकारी कराई जा रही है।