फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कलश यात्रा के साथ हुआ गणेश उत्सव का आगाज

विज्ञापन
ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल कृष्णापुरम में भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं ।
विज्ञापन
मथुरा। ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल कृष्णापुरम में भव्य कलश यात्रा के साथ 15वें गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा का कृष्णापुरम में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यहां 11 दिवसीय गणेश उत्सव में रोजाना बच्चों की अनूठी प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन


कृष्णापुरम स्थित ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल में आयोजित गणेश उत्सव की कलश यात्रा बुधवार को शिववाला नाथ नगर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे गणपति का ध्वज लिए एनसीसी विद्यार्थियों की टोली थी। उसके पीछे ग्रोइंग के विद्यार्थी गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। गणेशजी की विशाल मूर्ति के साथ 121 महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा में गणेश जी की मूसक पर सवार झांकी पर लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की व आरती उतारी। शिववाला से कृष्णापुरम की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा विद्यालय प्रांगण में पहुंची, जहां विधि-विधान से गणपति की स्थापना की गई।

अमरनाथ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डाॅ. आदित्य कुमार वाजपेयी ने कहा कि ग्रोइंग सोल किड्स गुरुकुल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जा रही है। यह 11 दिवसीय गणेश उत्सव इसी का प्रतीक है। प्रधानाचार्य डाॅ. अरुण कुमार वाजपेयी ने कहा कि इसमें विद्यार्थी व उनके अभिभावक के साथ-साथ आमजन भी उत्साह के साथ भाग लेते हैं। ग्रोइंग सोल की निदेशिका डाॅ. सोनिका शर्मा ने बताया कि गणेश उत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने मैजिक शो का आनंद लिया, वहीं चिंपेंजी के साथ नृत्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें