फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट रही हैं जुएं के फड़ों पर सामाजिक दूरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन में भी जुएं के फड़ लग रहे हैं। इन फड़ों पर बेखौफ जुआरी जुएं में बड़े-बड़े दाव लगा रहे हैं। शहर में लगे इन जुएं के फड़ों से सामाजिक दूरियां टूट रही हैं, वहीं इन जुआरियों पर लगाम लगाने में पुलिस भी नाकाम है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में इस समय लॉकडाउन है। लॉकडाउन में भी लोग सामाजिक दूरियां तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। यमुना किनारे और शहर में गली-मोहल्लों में जुआरी सामाजिक दूरियां तोड़कर जुएं के फड़ पर बड़े-बड़े दाव लगा रहे हैं। अभी तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई न होना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
यहां लग रहे जुएं के फड़
यमुना किनारे के गऊघाट, जयसिंहपुरा, गणेशधाम, मोक्षधाम, कृष्णगंगा, स्वामीघाट, कंसकिला, बंगालीघाट, यमुना पुल (कृष्णापुरी), अंतापाड़ा रेलवे पुल, औरंगाबाद, गोकुल बैराज, यमुनापार।
विज्ञापन

सामाजिक दूरियां तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
अगर जुएं के फड़ों पर जुआरियों की भीड़ सामाजिक दूरियां तोड़ रही है तो सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस को छापामार कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें