नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
गांव मुसमुना में लगी आग से बलदेव, अमरपाल व चंद्रपाल की भूसा की बुर्जी, बिटौरा जलकर राख हो गए। दूसरी घटना में गांव जटपुरा में हुकम चंद शर्मा का 10 बीघा खेत विजय सिंह ने भाड़े पर लिया था। खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी।
रविवार को इसमें अचानक आग लग जाने से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सूचना के बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव रामगढ़ी में सतेंद्र सिंह व हरेंद्र सिंह के खेत में बिजली का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। दोनों भाइयों की 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।