फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पीहरी में चल रहा था जुआघर, 20 जुआरी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। गांव पीहरी में जुआघर पर दबिश देकर पुलिस ने अड्डे से 20 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों के फड़ से 4.80 लाख रुपये, तीन कार, 11 बाइक आदि बरामद की हैं। बृहस्पतिवार को जुआरियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश दिए गए। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गांव पीहरी में चंद्रपाल के घर जुआघर संचालित है। यहां पर काफी दूर-दूर से लोग जुआ खेलने आते हैं। इस पर पुलिस की चार टीमें गठित कर बुधवार की देर रात दबिश दी गई।
विज्ञापन

पकड़े गए जुआरियों में नीरज अग्रवाल निवासी रेतिया बाजार राया, ओमप्रकाश, राकेश कुमार निवासीगण वृंदावन, श्रीफल निवासी पीहरी, रोबिन निवासी मांट, जीतू निवासी नगला चन्द्रभान हाइवे, अमीन निवासी टीला वृंदावन, अंग्रेज सिंह निवासी जैत, बबलू कुमार निवासी बेसबां गोरी, गोपाल निवासी सुरीर कलां , संजय निवासी गोरी, सोमेश निवासी नीवगांव, हुब्बलाल निवासी धोरेरा थाना जैत, सोनू निवासी असगरपुर गोवर्धन, सुनील कुमार निवासी कारब थाना महावन, मुकेश कुमार निवासी कारब, अकबर निवासी सुरीर, विजय, उमेश निवासीगण जयसिंह पुरा मथुरा, वैभव निवासी निवासी गोविंद नगर, मथुरा शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक चंद्रपाल सहित तीन अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
वाहनों पर लिखा था चिकित्सक व प्रशासन
राया। गांव पीहरी में पुलिस ने कार और बाइकों को बरामद किया उन पर प्रशासन और चिकित्सक लिखा हुआ था। यहां जुआ खेलने आने वाले लोगों के बाहर के एक कालेज में पार्किंग की भी व्यवस्था कर रखी थी। रास्ते में उनके मुखबिर भी बैठे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें