फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष गर्ग को मिला स्टे

Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख उद्यमी और राजदरबार गुटखा कंपनी के मालिक देवीदास गर्ग के बेटे संतोष गर्ग को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। बंगलूरू में रिएल एस्टेट कारोबार में लेनदेन के विवाद के बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया था। देवीदास गर्ग के अनुसार स्टे मिलने पर कर्नाटक पुलिस ने उनके बेटे संतोष को मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


बंगलूरू में देवीदास गर्ग छह एकड़ में बहुमंजिला इमारत बना रहे हैं। वह जमीन उन्होंने वर्ष 2002 में खरीदी थी। तभी से उनकी पार्टनर के साथ काम कर रहे कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर अनबन रही। मामले में पार्टनर के साथी ने देवीदास गर्ग और उनके बेटे संतोष गर्ग सहित तीन लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मामले में पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने के लिए देवीदास गर्ग की ओर से कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते तीनों के खिलाफ कोर्ट से समन जारी हो गए। समन भी बंगलूरू में ही रिसीव कर लिए। देवीदास गर्ग ने बताया कि बीते दिनों बंगलूरू पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर आई और संतोष गर्ग को अपने साथ ले गई। वह भी उनके साथ गए और बंगलूरू हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। अब संतोष गर्ग उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें