फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी से परेशान मजदूर ने खाया विषाक्त पदार्थ

Fri, 01 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव शहदपुर में आर्थिक तंगी से परेशान और बेटी की शादी के लिए रुपये न जुटा पाने से निराश युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
गांव शहदगढ़ी निवासी योगेंद्र (42) उर्फ गुड्डू के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी ममता 18 वर्ष की है और उसकी शादी योगेंद्र ने नगला मियां निवासी ऊंचागांव रसमई हाथरस में तय कर दी थी। पेशे से मजदूर योगेंद्र के दो बेटे ललित (8) और अमित (12) हैं। बताया गया है कि पिता से खेती करने को खेत न दिए जाने से और आर्थिक तंगी से परेशान योगेंद्र ने तड़के जंगल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबियत खराब होने पर वह जैसे-तैसे घर पहुंचा तो परिवारीजन अस्पताल ले गए। यहां योगेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में योगेंद्र की पत्नी पुष्पा ने नौहझील पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर योगेंद्र के ससुर थाना गोंडा अलीगढ़ के गांव मुड़िया निवासी रनवीर सिंह ने योगेंद्र के बड़े भाई और नेवी में चौकी गार्ड सुखवीर सिंह और योगेंद्र के पिता पर जहर देने का आरोप लगाया। नौहझील पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें