फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले संसद चले, फिर बच्चों को भेजेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अभिभावक कल्याण संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में कोविड-19 की वर्तमान स्थित को देखते हुए सांसद और विधान सभा चालू न होने तक बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला किया गया। यह भी फैसला किया गया कि जब तक स्कूल पूर्णतय नहीं खोले जाते हैं उस अवधि तक फीस भी नहीं देंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन माह की फीस व वाहन शुल्क माफ होनी चाहिए। इसके लिए सरकार व विद्या भारती स्कूल प्रबंधन से मांग की गई कि व्यापारी वर्ग व प्राइवेट नौकरी करने वाला हर व्यक्ति इस महामारी में दाने दाने को मोहताज हो गया है, लेकिन स्कूल प्रबंधक अपनी हट पर हैं कि फीस जमा करें। ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चे पढ़ सकते है जिनके पास मोबाइल नहीं है वह पहले मोबाइल खरीदे फिर बच्चे को ऑनलाइन पढ़ाई कराए।
बैठक में हेमेंद्र गर्ग, शशि भानु गर्ग, अनिल बंसल, नरेंद्र मोहन चतुर्वेदी, विवेक मथुरिया, डॉ. जीऐस जाट, केके अग्रवाल, ललिता गुप्ता, मंजू खंडेलवाल, अनिल ठाकुर, अक्रूर गुर्जर, लोकेश अग्रवाल पंकज गर्ग तीर्थ राज, चतुर्भुज गौतम आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें