फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गड्ढा बचाने के चक्कर में बस से टकराई स्कूटी, उछलकर सड़क पर गिरी महिला; सिर से निकल गया पहिया...मौत

Mon, 31 Mar 2025 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गड्ढे की वजह से महिला की मौत हो गई। स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिरी महिला के सिर से बस का पहिया गुजर गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित पोतरा कुंड के पास गड्ढा बचाने के चक्कर में बस से स्कूटी टकरा गई। टक्कर के कारण महिला स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिरी और उसके सिर के ऊपर से पहिया चढ़ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर वृंदावन गेट खड़ी खाई कच्ची सड़क निवासी साधना (36) अपने पति महेश पाल और बेटी हर्षिता (8) के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। तीनों लोग लक्ष्मीनगर स्थित शास्त्री नगर में अपने मकान को देखकर लौटकर पुराने घर पर जा रहे थे। पोतरा कुंड के पास चौधरी मसाले वाले की दुकान के आगे गड्ढे को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार महिला के पैर बस से टकरा गए और स्कूटी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित स्कूटी से उछलकर महिला सड़क पर गिरी और बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। जबकि पति व बेटी बच गई।


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढा सीमेंट और गिट्टी से भरा
पोतरा कुंड मार्ग पर यह गड्ढा पिछले काफी समय से बना था। गड्ढा भरने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रविवार को दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सीमेंट और गिट्टी से गड्ढा भर दिया ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें