फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से बढ़ रहे फंगल इंफेक्शन के मरीज, भीगे कपड़ों से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश का मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। खासकर त्वचा संबंधी बीमारियां इस मौसम में बढ़ गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक नमी से बैक्टरिया तेजी से पनपते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 180 से 200 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश में भीगने के बाद कपड़े न बदलने पर लोग फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। तौलिया, साबुन, कपड़े एक-दूसरे के इस्तेमाल से अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा कपड़े बिना धोए बार-बार पहनने से भी फंगल इंफेक्शन बढ़ता है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में डेढ़ बजे तक 1650 मरीजों को पर्चा बनवाकर उपचार लिया। इसमें से 200 मरीज त्वचा की समस्या से ग्रसित थे। डॉक्टर ऐसे मरीजों को दवा के साथ बचाव के उपाय बता रहे थे।

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि फंगल इंफेक्शन के 30 से 40 मरीज ओपीडी में आए हैं। इसके अलावा बरसाती कीड़ा के काटने से त्वचा में लाल दाने की समस्या लेकर भी 120 से अधिक मरीज आए हैं। इन मरीजों को सही होने में 10 से 15 दिन तक समय लग रहा है। इसके साथ ही फंगल इंफेक्शन के मरीजों को सही होने में 3 से 4 महीने का समय लग रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते होना, त्वचा पर पपड़ी जमना या खाल उतरना, त्वचा का लाल हो जाना, लाल रंग के छोटे-छोटे दाने होना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे में मरीजाें को सही होने में समय लग रहा है। सीएमएस डाॅ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।


ये बरतें सावधानियां

- बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदल लें, भीगे कपड़े पहनना फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है, यदि पसीना ज्यादा आ रहा हो और कपड़े भीगें हों तो जल्द ही बदल लें, बारिश में अगर जूते भीग जाएं तो उन्हें भी नहीं पहनना चाहिए, कोशिश करें घर के हर सदस्य की तौलिया अलग हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें