फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गमगीन माहौल में हुआ दाह संस्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में मृतक युवक का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने योगेश चौधरी (प्रधान), उसका भाई नरेश, भतीजे ललित, अमित व मोहित के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत नगला नेता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय से ही दो पक्षों के बीच वोट न देने को लेकर मनमुटाव चल रहा था। रविवार की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि प्रधान पक्ष ने विपक्षी उदयवीर के परिवार पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के दौरान प्रधान पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही लगभग पांच राउंड गोलियां चलीं।
गोलाबारी में उदयवीर के पुत्र राधाकिशन के सिर में गोली लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे राल चौकी इंचार्ज ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हमलावरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका वारदात के कुछ देर बाद पुन: की गई फायरिंग में मृतक का भाई अनिल भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब राधाकिशन का शव गांव पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग होती दिख रही है।
मृतक के पिता उदयवीर की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया घटना में शामिल नगला नेता निवासी नरेश, अमित, ललित व शिवाल थाना बरसाना निवासी मोहित को हाईवे स्थित चारधाम मंदिर से आगे माइनर के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी (प्रधान) अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें