फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीएसटी डे पर मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
जीएसटी डे पर हुई मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता और आयोजक।
विज्ञापन
मथुरा। जीएसटी डे पर जिला टैक्स बार एसोसिएशन एवं दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कान्हा माखन मिलेनियम पब्लिक स्कूल में मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें राज्य कर विभाग के अधिकारियों और कर अधिवक्ताओं ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। इसमें राज्य कर विभाग की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) रमेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश अग्रवाल ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि विभाग और कर अधिवक्ताओं के बीच इस तरह के मैत्रीपूर्ण आयोजन आपसी समन्वय, संवाद और विश्वास को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। राज्य कर विभाग की ओर से सहायक आयुक्त नीलेश खरवार और वरिष्ठ सहायक सतीश सिंह की युगल जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता विकास अग्रवाल और गौरव अग्रवाल की जोड़ी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
आयोजन में दि मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कृष्ण शर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा, रोहिताश चौधरी, अभिषेक सक्सेना, समीर बंसल, शेखर शर्मा, विपिन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें