फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन की हो रही मरम्मत

विज्ञापन
डेंपियर नगर में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन में मजदूर मरम्मत कार्य करता हुआ।
विज्ञापन
मथुरा। स्वतंत्रता संग्राम के प्रहरियों के परिजनों को सम्मानित करने के लिए डेंपियर नगर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


डेंपियर नगर स्थित पं. लोकमणि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन के कनिष्क सहायक शुभम शर्मा ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को ध्वजारोहण होता है। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए भवन की रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन मुख्यत: गेस्ट हाउस के रूप में प्रयोग किया जाता है।

यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन के ठहराया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भवन में शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आकर बैठते थे। स्वतंत्रता आंदोलन की अपनी यादों को ताजा करते थे। अब भी शहर के बुजुर्ग यहां आते हैं और स्वतंत्रता आंदोलन के बाद हुए बदलाव के बारे में चर्चा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें