फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 लाख रुपये की जालसाजी करने वाला जालसाज दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दो साल में रुपये दोगुना करने का लालच देकर रिटायर्ड फौजियों से ७४.८० लाख हड़पने वाले जालसाज को हाईवे पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस जालसाज पर २५ हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा था। इन रिटायर्ड फौजियों को रकम हड़पने से पहले नौकरी भी जालसाज ने दी थी। दो माह तक इनको वेतन देकर जालसाज ने अपने विश्वास में लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वर्ण सिंह पुत्र नेत्रपाल निवासी कान्हा माखन वाटिका वृंदावन व उसके साथी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे थे। उनके साथियों की मुलाकात राहुल शर्मा व विकास शर्मा निवासी बलदेवपुरी महोली रोड से हुई। अपने आप को पावन भारती इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय होटल राधा पैलेस वीआईपी मार्ग, रमणरेती वृंदावन का मालिक बताते हुए पीड़ित व उनके दोनों साथी संजीव कुमार व मनोज सिंह को पीएसओ के पद पर अक्तूबर 2019 में नियुक्त कर उनका मासिक वेतन भी निर्धारित कर दिया।
आरोपी राहुल और विकास ने पीड़ित और उनके दोनों साथियों से कहा कि हमारी कंपनी में एक स्कीम है, जिसमें हम आपके लगाए गए रुपयों को २५ माह में दोगुना कर देंगे। बार-बार इस स्कीम को लेकर फौजियों को उकसाने लगे।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने वर्ष २०19 व २०20 तक 19 लाख 30 हजार रुपये स्कीम १६.५० लाख कर्ज लेकर दिए। उसके साथी संजीव कुमार ने वर्ष २०19-२०20 तक १७ लाख रुपये स्कीम के लिए और तीन लाख रुपये कर्ज लिया और मनोज सिंह ने १० लाख रुपये स्कीम और 9 लाख रुपये कर्ज के रूप में इन दोनों जालसाजों को दिए।
हेमंत यादव अकाउंटेंट पुत्र गजराज यादव निवासी शास्त्री नगर, कृष्णानगर व मनोज सेंगर एमडी निवासी राधापुरम व कौशल यादव डायरेक्टर निवासी लिवासपुर दिल्ली को रुपये दिए गए। कुछ समय बाद पता चला कि ये लोग भोले भाले लोगों को स्कीम का झांसा देकर ठगी करते आ रहे हैं।
इस प्रकार इन तीनों के 74 लाख 80 हजार रुपये धोखाधड़ी से हड़प लिए। एसपी सिटी ने बताया कि एसएचओ अजय कौशल, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और सर्विंलास प्रभारी सोनू कुुमार ने २५ हजार के इनामी कौशल यादव डायरेक्टर पुत्र केशव यादव हाल निवासी यादव नगर लिबासपुुर नार्थ वेस्ट दिल्ली मूल निवासी ग्राम कुल्छा थाना शाही बरेली को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें